cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

झारखंड निकाय चुनाव: आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनावी शोर, न सभा और न ही जुलूस का होगा आयोजन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Jharkhand-Municipal--1771616046731_m.webp



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में नगर निकाय चुनाव के तहत चुनावी प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। शनिवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद न तो सभा होगी न ही कोई जुलूस का आयोजन होगा।

हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सभी जगहों पर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपना पूरा जोर लगाया। शनिवार को भी शाम पांच बजे तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपना पूरा जोर लगाएंगे।

इधर, शनिवार से ही मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। कई जगहों पर चुनाव कर्मी रविवार को रवाना होंगे। 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। 27 फरवरी को मतगणना होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा में अंचल कार्यालयों में समय पर म्यूटेशन नहीं होने तथा विद्यार्थियों का जाति, आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र नहीं बनने का मामला उठा। भाजपा विधायक नीरा यादव ने कैंप लगाकर प्रमाणपत्र बनाने की मांग की।

जवाब में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि राज्य में राइट टू सर्विस एक्ट लागू है, जिसके तहत निर्धारित अवधि में म्यूटेशन तथा प्रमाणपत्र बनना है। उन्होंने समय पर ये कार्य नहीं होने की शिकायत पर कार्रवाई की बात कही।

इस बीच, सीपी सिंह ने कहा कि सिर्फ कानून बनाने से नहीं होगा, सरकार को देखना होगा कि अंचल कार्यालयों में क्या हो रहा है। भाजपा विधायक मनोज यादव ने दावा किया कि इन कार्यालयों में बिना लेन-देन के कुछ भी काम नहीं होता। इसपर मंत्री ने कहा कि विधायक इसकी जानकारी देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: झारखंड निकाय चुनाव: आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनावी शोर, न सभा और न ही जुलूस का होगा आयोजन