LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

मुजफ्फरपुर के चामुंडा-खगेश्वरनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग, MLA कोमल सिंह ने मंत्री को सौंपा पत्र

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Muzaffarpur-News-(56)-1771630459349_m.webp

पर्यटन मंत्री को मांग पत्र सौंपती गायघाट विधायक कोमल सिंह



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। गायघाट विधायक कोमल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के दो धार्मिक स्थलों कटरा के चामुंडा स्थान और कटरा के बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर के विकास को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को मांग पत्र दिया है।

उन्होंने कहा, बंदरा के ग्राम मतलूपुर में स्थित ऐतिहासिक बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में स्थानीय के साथ नेपाल समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक प्रतिवर्ष यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में मूलभूत संरचनात्मक सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित कमी तथा राज्य सरकार को राजस्व की हानि स्वाभाविक है। मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए लगभग ढाई एकड़ भूमि की उपलब्धता के संबंध में अंचलाधिकारी ने पत्र भेजा है। अब तक आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त नहीं हो सकी है। इससे विकास कार्य लंबित है। इसे देखते हुए इस दिशा में कार्य कराया जाए।

वहीं कटरा के मां चामुंडा स्थान के बारे में कहा कि यहां विभिन्न विशिष्ट महानुभावों के साथ-साथ उपराष्ट्रपति का आगमन हो चुका है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई।

इतनी व्यापक जन-आस्था एवं राष्ट्रीय महत्व के बावजूद संरक्षण तथा मूलभूत पर्यटन सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत पर्यटन सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर इसे एक विकसित धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में यथाशीघ्र विकसित कराया जाए।

यह भी पढ़ें- पटना नगर निगम में विज्ञापन संशोधन विनियम पारित: ई-निविदा से होगा एजेंसी का चयन, मनमानी पर 200 प्रतिशत जुर्माना

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में 50 विधायकों ने विद्यालय भवन निर्माण पर ध्यानाकर्षण दिया, 1346 स्कूलों में निर्माण कार्य पूरा

यह भी पढ़ें- Bihar Land Registry: मार्च में रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान
Pages: [1]
View full version: मुजफ्फरपुर के चामुंडा-खगेश्वरनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग, MLA कोमल सिंह ने मंत्री को सौंपा पत्र