निवेशकों के लिए बिहार सुरक्षित और संभावनाओं से भरा प्रदेश: केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Rajbhushan-Chaudhary-1771626274833_m.webpराज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट एंड एक्सपो में बिहार पवेलियन का भ्रमण किया।
उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए बिहार एक सुरक्षित और संभावनाओं से भरा प्रदेश है। राज्य सरकार उद्योगों को आवश्यक आधारभूत संरचना, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और नीति आधारित प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है, जिससे निवेश प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बने।
डॉ. चौधरी ने विभिन्न स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, कि बिहार अब पारंपरिक विकास माडल से आगे बढ़कर टेक्नोलाजी आधारित विकास की दिशा में अग्रसर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जल प्रबंधन, कृषि उत्पादकता और शहरी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
समिट के दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने बिहार में एआई आधारित प्रोजेक्ट्स स्थापित करने में रुचि दिखाई है। विशेष रूप से एग्री-टेक, हेल्थ-टेक, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट और एजुकेशन टेक्नोलाजी सेक्टर में संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। बिहार पवेलियन में प्रदर्शित प्रेजेंटेशन और लाइव डेमो ने निवेशकों को प्रभावित किया है।
अजय यादव सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कहा कि बिहार में तेजी से बढ़ता स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं की बड़ी आबादी टेक सेक्टर के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य एआई को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में शामिल कर पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो।
ऊर्जा विभाग के सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एआई और नयी तकनीक में निवेश से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और टेक्निकल संस्थानों के सहयोग से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए साल भर जल की उपलब्धता की योजना बनेगी, इन जिलों में स्थलों का किया गया सर्वे
यह भी पढ़ें- दरभंगा में बच्चा चोर अफवाह में मानसिक रोगी युवक को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया
Pages:
[1]