deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

MLA सरयू राय ने एमजीएम जमशेदपुर के अस्पताल में पानी की कमी उठाई, मंत्री इरफान ने मानी कमी; मार्च तक आपूर्ति शुरू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Irfan-Saryu--1771614515744_m.webp



राज्य ब्यूरो, रांची। विधायक सरयू राय ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से एमजीएम जमशेदपुर के नए भवन में पानी की उपलब्धता के बिना इलाज शुरू किए जाने पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर 2024 को उद्धाटन के दिन भी अस्पताल के नए भवन में पानी की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। पानी के अभाव में तीन फरवरी से अबतक जरूरी आपरेशन टल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पानी की उपलब्धता के बिना अस्पताल कैसे शुरू हो गया?

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिस समय उद्धाटन हुआ था, उस समय वे मंत्री नहीं थे। इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि वहां 10.69 करोड़ लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है।

उद्धाटन के दिन झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा अस्थायी रूप से बोरिंग की व्यवस्था की गई थी। फरवरी माह में जल स्तर नीचे चले जाने के कारण तात्कालिक व्यवस्था के अंतर्गत मानगो नगर निगम द्वारा टैंकर के माध्यम से अस्पताल को जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि इसमें लैप्सेस हुआ है, जिसे ठीक किया जा रहा है।

आश्वासन भी दिया कि पानी के अभाव में किसी का इलाज प्रभावित नहीं होगा। मार्च से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस बीच विधायक जुगसलाई के झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने टाटा स्टील पर दबाव डालकर अस्पताल के लिए पानी लेने का सुझाव देते हुए कहा कि अस्पताल के सामने से ही डिमना लेक से टाटा स्टील का पानी जाता है।

इसपर मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ टाटा स्टील के पदाधिकारियों की बैठक कराने की बात कही। सरयू राय ने आशंका जताई कि उन्हें लगता है कि टाटा स्टील सरकार से बात ही नहीं करना चाहती। जवाब में मंत्री ने कहा कि टाटा को सरकार की बात माननी होगी।
Pages: [1]
View full version: MLA सरयू राय ने एमजीएम जमशेदपुर के अस्पताल में पानी की कमी उठाई, मंत्री इरफान ने मानी कमी; मार्च तक आपूर्ति शुरू