cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

सीएम योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, एक्सप्रेसवे और बॉर्डर पर यातायात प्रभावित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/DIVERSION-1771602077312_m.webp

सीएम के आगमन पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 फरवरी यानी शनिवार को जिले के प्रस्तावित दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-28 स्थित इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (एचसीएल ग्रुप और फाक्सकान का संयुक्त उपक्रम) के कार्यक्रम के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बार्डर से जुड़े मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

वीवीआईपी विशेष मार्ग दिल्ली के डीएनडी-चिल्ला रेड लाइट बार्डर से आने वाले अतिथि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होकर जीरो प्वाइंट पहुंचेंगे। यहां से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 26 किमी स्थित फलैदा कट से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इन वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर निर्धारित वीआईपी पार्किंग में होगी।

दिल्ली और नोएडा से आने वाली एचसीएल और शिव नादर स्कूल की बसें भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगी, लेकिन फलैदा कट से बाईं ओर उतर कर पुराना रबूपुरा रोड होकर पानी की टंकी से पहले खाली बंद मार्ग पर बनाई गई पार्किंग में खड़ी होंगे।

कार्यक्रम समापन के बाद यह वाहन रबूपुरा-दनकौर सर्विस मार्ग से होकर गलगोटिया विश्वविद्यालय और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के रास्ते होकर निकलेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक संतोष कुमार ने बताया डायवर्जन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को सुरक्षित निकाला जाएगा। किसी भी समस्या को लेकर 9971009001 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- PM की रैली को लेकर मेरठ में दिल्ली रोड और बिजली बंबा मार्ग रहेगा बंद, परेशानी से बचने को इन मार्गों का करें इस्तेमाल
वाहन चालकों के लिए तय वैकल्पिक मार्ग

[*]ककोड, झाझर और जहांगीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैंची तिराहा रबूपुरा से बाईं ओर मुड़कर रबूपुरा बाइपास, तीर्थली चौराहा होते हुए यीडा ग्रीन पार्क के पीछे स्थित सामान्य पार्किंग (पानी की टंकी के पास) में वाहन खड़े करेंगे।
[*]जेवर, दयानतपुर, नगला हांडा और नगला हुकम सिंह से आने वाले वाहन तीर्थली चौराहे से यीडा ग्रीन पार्क होते हुए सामान्य पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।
[*]दनकौर, रोनीजा और रबूपुरा से आने वाले वाहन डबल सर्विस रोड से फिल्मसिटी और फलैदा चौराहे से पहले पुराना रबूपुरा रोड लेकर सामान्य पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे।

वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

[*]सामान्य बस पार्किंग: सेंट्रल वेयरहाउस और पानी की टंकी के मध्य खाली प्लाट में।
[*]पुलिस, अन्य विभाग, मीडिया, एचसीएल पार्किंग: वीआईपी पार्किंग के दाहिने ओर।
[*]एचसीएल-शिव नादर स्कूल बस पार्किंग: पानी की टंकी से पूर्व खाली बंद मार्ग पर।

दिल्ली बॉर्डर पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

वीवीआईपी आगमन वाले दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) के रास्ते प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन व्यवस्था

[*]चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 से एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के जरिए आगे बढ़ सकेंगे।
[*]डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे।
[*]कालिंदी कुंज बॉर्डर से आने वाले वाहन भी एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

आगरा और परी चौक की ओर से डायवर्जन

आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले बने यू-टर्न से अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जेवर कस्बे की ओर उतारकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाइपास और जहांगीरपुर की ओर भेजा जाएगा।

परी चौक से आगरा की ओर जाने वाले वाहन अल्फा कामर्शियल गोलचक्कर, मेट्रो डिपो गोलचक्कर, 130 मीटर रोड और सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए बुलंदशहर और अलीगढ़ जा सकेंगे।

यदि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव अधिक हुआ तो वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के मेरठ दौरे पर गाजियाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित
Pages: [1]
View full version: सीएम योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, एक्सप्रेसवे और बॉर्डर पर यातायात प्रभावित