Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

यूपी के इस जिले में बनेंगे 225 अन्नपूर्णा भवन, राशन कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/azamgarh-news-(4)-1771600290416-1771600296385_m.webp

जिले में बनेंगे 225 अन्नपूर्णा भवन।



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही 225 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे राशन कार्ड धारकों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी। शासन स्तर से मिली स्वीकृति के बाद संबंधित विभाग ने कार्ययोजना तैयारी शुरु कर दी है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक रूप देने के लिए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इन भवनों में अनाज के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था, डिजिटल तौल कांटे, कंप्यूटरीकृत वितरण प्रणाली, प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

इससे उपभोक्ताओं को लंबी कतारों और अव्यवस्थाओं से छुटकारा मिलेगा। अन्न्पूर्णा भवन बनने से खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता रहने के साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से स्टाक और वितरण की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे लाभार्थियों को समय पर और सही मात्रा में राशन मिल सके। अन्नपूर्णा भवनों को आधुनिक ढांचे में विकसित किया जाएगा।

यहां पर पर्याप्त भंडारण क्षमता, डिजिटल तौल कांटा, ई-पास मशीन, प्रतीक्षालय, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे उपभोक्ताओं को धूप-बारिश में खड़े रहने से राहत मिलेगी।
पारदर्शिता और निगरानी पर जोर

नए भवनों में सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल रजिस्टर की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे। इससे गड़बड़ी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी। राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन निगरानी में रहेगी।


अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया के बाद चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू होगा। लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा में सभी भवन तैयार कर लिए जाएं। -रामउदरेज यादव, डीसी मनरेगा।


यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में अंगूठा न मिलने पर अब आंखों से होगी पहचान, गाजियाबाद में लगेंगे आई स्कैनर
Pages: [1]
View full version: यूपी के इस जिले में बनेंगे 225 अन्नपूर्णा भवन, राशन कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा