उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से होंगी शुरू, इस बार 2.15 लाख छात्र देंगे इम्तिहान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Board-Exam-Datesheet-1771596390802_m.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही हैं। परिषद ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं, वहीं नकल विहीन परीक्षा कराने व व्यवस्थाओं के लिए जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पहले दिन इंटर में ड्राइंग एंड पेटिंग की परीक्षा होगी।
इस बार हाईस्कूल व इंटर में 215252 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के 112266 व इंटर के 102986 परीक्षार्थी हैं। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा के लिए 1261 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 156 संवेदनशील व छह केंद्र अति संवेदनशील हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136 व चंपावत जिले में सबसे कम 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सुबह दस बजे से अपरान्ह एक बजे तक परीक्षाएं संपन्न होगी। लिखित उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुमाऊं में 13 व गढ़वाल में 26 केंद्र बनाए हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड स्तर तीन सचल दल बनाए गए हैं।
बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए राज्य स्तर, मंडल स्तर,जनपद स्तर, ब्लाक स्तर व बोर्ड स्तर पर सचल दल का गठन किया गया है।
परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र को सुरक्षा के लिए डबल लाकर में रखा गया है। एक चाबी कस्टोडियन तो दूसरी चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। परीक्षाएं 20 मार्च तक होगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी
यह भी पढ़ें- UK Board: उत्तराखंड बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू, 21 फरवरी से 20 मार्च तक होगी लिखित परीक्षा
Pages:
[1]