धनबाद से आई मालगाड़ी की बोगी में मिली खामी के बाद स्टेशन पर रोका, हो गया था पहिया जाम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/malgadi-me-gadbadi-1771596833319_m.webpजागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर धनबाद से आई मालगाड़ी की एक बोगी में तकनीकी खामी पाए जाने पर उसे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। रेलवे कर्मियों की सतर्कता से समय रहते खराबी का पता चल गया, जिससे दुर्घटना की आशंका टल गई।
मालगाड़ी की 58 बोगी धनबाद से अरखा स्टेशन होकर एनटपीसी जानी थी। इसी दौरान बोगी नंबर 1003931766 के पहिया जाम होने ले तेज आवाज करने लगा। इसे कैरिज एवं वैगन टीम ने देखा। निरीक्षण में बोगी में खामी सामने आई। इसके बाद संबंधित बोगी को अलग कर शेष बोगियों को अरखा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- रेलवे पुलिया की मरम्मत के दौरान मधुमक्खियों का हमला, सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत 50 घायल, लखनऊ रेफर
खामी आने वाले बोगी की मरम्मत का कार्य कैरिज एवं वैगन विभाग की टीम द्वारा किया जाएगा। कैरिज एवं वैगन विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर विमल कुमार का कहना है कि बोगी की मरम्मत की जा रही है।
Pages:
[1]