cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

सोनीपत में पहली बार गूंजेगी त्रिपुरा सुंदरी, अवध-असम और अंडमान एक्सप्रेस की सीटी; यह रेल मार्ग रहेगा प्रभावित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/sonipat-jnc-1771596065717_m.webp

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री। जागरण



जागरण संवाददाता, सोनीपत। बहादुरगढ़-घेवरा रेलवे स्टेशनों के बीच पुल निर्माण के चलते उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने ट्रेफिक ब्लाक लेने का निर्णय लिया है।

ऐसे में रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग 26 व 27 फरवरी को बाधित रहेगा, जिससे इस रूट पर दौड़ने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि तीन ट्रेनों का मार्ग बदलकर सोनीपत-गोहाना के रास्ते परिचालन किया जाएगा। ऐसे में जिलावासियों को पहली बार शहर में त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और अंडमान एक्सप्रेस की सीटी सुनाई देगी।
तीन ट्रेनों के रूट डायवर्ट

रेलवे ने लंबी दूरी की तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट कर सोनीपत के रास्ते चलाने का फैसला किया है। जिससे पहली बार इस क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।

रूट डायवर्जन का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू यह है कि सोनीपत और गोहाना के वे यात्री जो कटरा (वैष्णो देवी), अगरतला या असम जाने के लिए दिल्ली या रोहतक जाते थे, वे अब अपने स्थानीय स्टेशन से ही इन ट्रेनों का लाभ उठा सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव यात्रियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
इन ट्रेनों का बदले रूट से होगा परिचालन



    गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम तारीख प्रारंभिक स्टेशन - गंतव्य पुराना रूट नया रूट


   14619
   त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस
   26 फरवरी
   अगरतला - फिरोजपुर
   शकूरबस्ती, रोहतक, भिवानी
   नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना, जींद


   15909
   अवध-असम एक्सप्रेस
   26 फरवरी
   डिब्रूगढ़ - लालगढ़
   किशनगंज, बहादुरगढ़, रोहतक जंक्शन
   दिल्ली, सोनीपत, गोहाना


   16032
   अंडमान एक्सप्रेस
   27 फरवरी
   कटरा - चेन्नई
   जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़
   जींद, गोहाना, सोनीपत




यह भी पढ़ें- अब नए रूप में दिखेगा सोनीपत रेलवे स्टेशन, होली के बाद यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं


बहादुरगढ़-घेवरा खंड पर रेल लाइन के सुदृढ़ीकरण के लिए बिजली और यातायात ब्लाक लिया गया है। 26 व 27 फरवरी को नई दिल्ली-रोहतक मार्ग पर 13 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। हालांकि, परिचालन को सुचारू रखने के लिए रेलवे ने दिल्ली-सोनीपत-गोहाना-जींद के वैकल्पिक रूट का चयन किया है।
-

हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
Pages: [1]
View full version: सोनीपत में पहली बार गूंजेगी त्रिपुरा सुंदरी, अवध-असम और अंडमान एक्सप्रेस की सीटी; यह रेल मार्ग रहेगा प्रभावित