deltin33 Publish time 2026-2-20 18:57:24

Darbhanga News : समस्तीपुर जयनगर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में आग लगी, रेलवे कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/rail-accident-1771594646583_m.webp

आग पर काबू पाने की कोशिश करते लोग। जागरण



संवाद सहयोगी, मनीगाछी (दरभंगा) । समस्तीपुर जयनगर पैसेंजर ट्रेन (55513) के डिब्बे में आग लगने से कई सीट जलकर बर्बाद हो गई। घटना गत 19 फरवरी की रात 9.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जयनगर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से सकरी जंक्शन पर पहुंची। रात 9.30 बजे जयनगर के लिए रवाना हुई तो एक डिब्बे से आग का धुआं निकलते देखा गया।

ट्रेन के गार्ड की नजर पड़ते ही उन्होंने गाड़ी रुकवाते हुए इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों ने आग बुझाने की मशीन के साथ ही पानी से आग बुझाई और किसी अनहोनी घटना से ट्रेन को सुरक्षित करने में कामयाबी हासिल की।

बताया जाता है कि इस दौरान यात्रियों के उतरने से वह बागी खाली हो गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से उतरने के दौरान किसी सिरफिरे ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

इस घटना में किसी प्रकार की विशेष क्षति होने की सूचना नहीं है। स्टेशन अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि आग बुझाने के बाद रात 10 बजे पैसेंजर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Pages: [1]
View full version: Darbhanga News : समस्तीपुर जयनगर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में आग लगी, रेलवे कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा