LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

बाघमारा में अवैध कोयला खनन से राजस्व हानि, आजसू ने की कार्रवाई की मांग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/AJSU-Coal-Theft-1771589513038_m.webp

कोयले के अवैध खनन के खिलाफ बैठक करते आजसू नेता।



संस, जागरण, कतरास (धनबाद)। आजसू पार्टी बाघमारा प्रखंड के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को कतरास स्थित नगर निगम अध्यक्ष नवदीप गुप्ता के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई।

आजसू पार्टी के जिला प्रधान महासचिव रामा शंकर तिवारी ने बाघमारा प्रखंड में लगातार अवैध कोयले का खनन जारी है। इस दिशा में जिला प्रशासन को उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित गिरोह द्वारा कोयले की अवैध खुदाई के कारण राज्य की करोड़ों रुपये मूल्य की खनिज संपदा की खुलेआम लूट हो रही है। जिससे सरकार को काफी राजस्व क्षति उठानी पड़ रही है।

पार्टी पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन से अविलंब हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त तस्करों एवं संरक्षणकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता के कारण अवैध खनन का नेटवर्क लगातार सक्रिय है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि निकट भविष्य में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो आजसू पार्टी पूरे बाघमारा क्षेत्र में चरणबद्ध एवं निर्णायक आंदोलन शुरू की जाएगी। केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष राकेश ग्याली, प्रेम तिवारी, राजेश उरांव, मनीष राय, सुमन महतोआदि मौजूद थे।
Pages: [1]
View full version: बाघमारा में अवैध कोयला खनन से राजस्व हानि, आजसू ने की कार्रवाई की मांग