DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर और लीगल असिस्टेंट सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/dsssb--1771589637215_m.webpDSSSB Recruitment 2026: ऐसे कर सकेंगे खुद अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार डीएसएसएसबी में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 24 फरवरी, 2026 दोपहर 12 बजे से इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। बता दें, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार dsssbonline.nic.in आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
[*]इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
[*]एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
[*]आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, कानून विषय में स्नातक व इंजीनियरिंग में डिग्री एवं डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धरित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
DSSSB Combined Examination 2026: ऐसे कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई
डीएसएसएसबी में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकेंगे।
[*]रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
[*]अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
[*]इसके बाद जरूरी दस्तावेजों का स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से भरें फॉर्म
Pages:
[1]