जमशेदपुर के पोटका में 135 क्विंटल अनाज की कालाबाजारी, DSO ने पीडीएस डीलर को किया सस्पेंड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/PDS-Dealer-Suspended-1771588591730_m.webpपीडीएस डीलर सस्पेंड। (फाइल फोटो)
संवाद सूत्र, पोटका। ग्वालकाटा पंचायत के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार मिक्की हांसदा द्वारा नवंबर, दिसंबर एवं जनवरी माह में 203 कार्डधारियों को अनाज नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है।
जांच में 135 क्विंटल अनाज की कालाबाजारी का खुलासा होने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मिक्की हांसदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कालाबाजारी किए गए अनाज का बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये आंका गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए राशन डीलर मिक्की हांसदा एवं टैग मां मनसा महिला समूह की दुकानों को कलिकापुर पंचायत की पीडीएस डीलर उमा गुप्ता से टैग कर अनाज वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही मिक्की हांसदा को एक सप्ताह के भीतर बकाया 135 क्विंटल अनाज का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वितरण के पश्चात ई-पॉश मशीन एवं वजन मशीन उमा गुप्ता को सुपुर्द करने को कहा गया है।
अंचल अधिकारी निकिता बाला ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बकाया अनाज का वितरण नहीं किया जाता है, तो अनाज गबन के मामले में दुकान को रद्द की प्रक्रिया करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पलामू में रोजगार सेवक 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई
Pages:
[1]