Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को BJP नेता ने धमकाया, PMO का दिखाया डर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/gwl-bjp-leader-threaten-2156-1771582009892_m.webp

भाजपा नेता ने नगर निगम अधिकारी को धमकाया (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर में सागरताल स्थित शिव विहार कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे नगर निगम के अमले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर धमकाने का मामला सामने आया है।

खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय की 20 सदस्यीय समिति का सदस्य बताने वाले भाजपा नेता रविंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक प्रसाद को धमकाते हुए कहा कि मैं पीएमओ की 20 सदस्यीय अल्पसंख्यक सुधार कमेटी का सदस्य हूं। इस मामले का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अतिक्रमण हटाने पहुंचा था अमला

जानकारी के मुताबिक नगर निगम का अमला सागरताल के पास स्थित शिव विहार कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था। यहां स्थानीय निवासी वैभव श्रीवास्तव ने कथित भाजपा नेता रविंद्र सिंह तोमर द्वारा अतिक्रमण की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। मदाखलत अमले ने यहां से टीनशेड आदि सामान जब्त कर लिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद निगम के क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक प्रसाद को रविंद्र सिंह तोमर धमकाते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर से नागपुर 10 घंटे में : 40 हजार करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर आकार लेने को तैयार
पीएमओ का नाम लेकर धमकाया

रविंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गलती मत करना। मैं पीएमओ से जुड़ा हूं। सिविलियन मत समझना। मैं डायरेक्ट पीएम की अल्पसंख्यक सुधार कमेटी का सदस्य हूं। यहां पर न्याय होगा। जो टीन शेड लेकर गए हो, मंदिर पर भिजवा दो। इस पर अभिषेक प्रसाद ने जवाब दिया कि मदाखलत वाले लेकर गए हैं। वो अमला एडिशनल कमिश्नर के बोलने पर आता है।

इस पर रविंद्र सिंह तोमर ने धमकाते हुए कहा कि ऐसा है अभिषेक भाई, कल आ रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष। मैंने अपना परिचय दे दिया है। कल कोई कार्रवाई होती है, तो आपको मेरा नाम याद रहेगा। मैं तोमर ठाकुर हूं। मैं पीएमओ और विधानसभा में इंक्वायरी बैठवाऊंगा। पता चल जाएगा कि सर्विस में कहां-कहां काम किया है। कितने नोट छापे हैं।
निगमायुक्त ने पुलिस को दिया आवेदन

इस पर अभिषेक प्रसाद ने कहा कि आप निगमायुक्त से बोल दो। यह सुनकर रविंद्र सिंह तोमर ने पुन: धमकाया कि आयुक्त को छोड़ दो। मैं सबको देखूंगा। पूरी निगम को देखूंगा। मेरी सरकार है प्रदेश में। मोहन यादव सीएम हैं और नरेन्द्र मोदी पीएम हैं। इस बारे में जब निगमायुक्त संघ प्रिय से बात की गई तो उनका कहना था कि इस मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस को आवेदन दिया जा रहा है।
Pages: [1]
View full version: ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को BJP नेता ने धमकाया, PMO का दिखाया डर