cy520520 Publish time 2026-2-20 14:26:41

हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 80 से ज्यादा छात्रों की जान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Screenshot-(12)-1771578830497_m.webp

हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अमीरपेट (Ameerpet) में मैत्रीवनम कॉम्प्लेक्स (Maitrivanam complex) स्थित एक कोचिंग सेंटर में शुक्रवार (20 फरवरी) को भीषण आग लग गई।

इस हादसे में चौथी मंजिल पर फंसे 80 से 90 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया, और कोई जनहानि (no casualties) नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट (short circuit) के कारण आग लगने का संदेह जताया गया है.
फायर डिपार्टमेंट की तत्परता ने आग पर पाया काबू

अधिकारियों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह 10:59 बजे एक डिस्ट्रेस कॉल आया। ग्राउंड फ्लोर से निकला घना धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया, जिससे करीब 70 से 80 स्टूडेंट्स और स्टाफ अंदर फंस गए थे।

पंजागुट्टा स्टेशन फायर ऑफिसर (SFO) पी रमेश ने कहा कि हमने सीढ़ियों का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स को बालकनी से नीचे उतरने में मदद की। करीब 40 लोगों को बचाया गया, जबकि फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही 20 दूसरे लोग बाहर निकल चुके थे।
Pages: [1]
View full version: हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 80 से ज्यादा छात्रों की जान