deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

हरदोई में सिंघाड़े लेने गईं तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, दो लापता

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Hardoi-Case-Dainik-Jagran--1771578699939_m.webp

स्वजन व ग्रामीणों की भीड़



जागरण संवाददाता, हरदोई। तालाब से सिंघाड़े तोड़ने गईं तीन किशोरियां शुक्रवार को तालाब में डूब गईं। पिहानी के ग्राम रामपुर दहेलिया गांव की इस घटना में एक को लोगों ने बचा लिया,जबकि दो डूब गईं। ग्रामीण दोनों की तलाश कर रहे हैं।

पिहानी के ग्राम रामपुर द हेलिया में गांव के बाहर तालाब में सिघांडे की फसल होती है। गांव की प्रियंका शुक्रवार को अपनी सहेली आरुषि और जानवी के साथ तालाब से सिंघाड़े लेने गई थी। तीनों तालाब के किनारे बैठकर सिंघाड़े तोड़ रही थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से तीनों तालाब में गिर गईं। तालाब में गहराई होने से तीनों डूबने लगीं।

इनके चीख-पुकार मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने जानवी को बाहर निकाल लिया। जब तक ग्रामीण पहुंचे देर हो चुकी थी और प्रियंका व आरुषि डूब चुकी थीं। सूचना पर दोनों के स्वजन व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों किशोरियो की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी; कोच की खिड़की हुई क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें- 7 दिनों में 5 हत्या की वारदातों से दहला हरदोई, जान-पहचान वाले ही कर रहे रिश्तों का कत्ल
Pages: [1]
View full version: हरदोई में सिंघाड़े लेने गईं तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, दो लापता