LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

हज यात्रियों को तीसरी किस्त के साथ अतिरिक्त धनराशि भी करनी होगी जमा, ये है वजह

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/hajj-yatra-1771578997904_m.webp

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, गोपामऊ। हज एक पवित्र इबादत है और सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश से जाने वाले प्रत्येक हाजी को बेहतर सुविधाएं मिलें।

हज समिति के सदस्य व नगर पंचायत गोपामऊ चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद ने बताया वर्ष 2026 में शुरू होने वाली हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में हाजियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, बापू भवन सचिवालय में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक में मंत्री दानिश अंसारी की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा की गई की गई।(

उन्होंने जानकारी दी कि 18 अप्रैल को दिल्ली से तथा 20 अप्रैल को लखनऊ से सऊदी एयरलाइंस की पहली उड़ान रवाना होगी। चेयरमैन की ओर से मांग की गयी है कि हाजियों के लिये दो लोगों को खिदमत के लिए अनुमति दी जाए। बताया गया कि सऊदी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी हाजी वहां स्वयं खाना नहीं बनाएगा।

इसको ध्यान में रखते हुए हज कमेटी की ओर से भोजन व्यवस्था में सहयोग किया जाएगा, लेकिन इसके लिए हज यात्रियों को भी तीसरी किस्त के साथ अतिरिक्त धनराशि जमा करनी होगी। आने वाले परिजनों के लिए एवं वाहनों के लिए सरोजनी नगर में व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें- लिफ्ट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 23 हजार कैश और कार बरामद
Pages: [1]
View full version: हज यात्रियों को तीसरी किस्त के साथ अतिरिक्त धनराशि भी करनी होगी जमा, ये है वजह