AI Impact Summit: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अपने टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, समिट में हंगामा करने वाले चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। वे चेक कर रहे हैं कि वे पास या QR कोड से अंदर आए थे या नहीं।#WATCH | Delhi: Indian Youth Congress workers staged a topless protest and chanted anti-Modi slogans at Bharat Mandapam (Source: Indian Youth Congress) pic.twitter.com/WCZgCMwkFZ — ANI (@ANI) February 20, 2026
दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
संबंधित खबरें
AI-Powered Air Taxi: 36 किमी का सफर सिर्फ 8 मिनट में, बिना ईंधन के, भारत की पहली एयर टैक्सी AI समिट में पेश अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:18 PM
India AI Impact Summit : भारत ने पैक्स सिलिका समझौते पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका से मिलेगी भरोसेमंद टेक्नोलॉजी अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:17 PM
भारत आने वाले हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप भी कर सकते हैं दौरा: US एंबेसडर अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 1:35 PM
प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है। सामने आए वीडियो से साफ पता चलता है कि, प्रदर्शनकारी अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे सरकार के इस फैसले का विरोध जता रहे थे। विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका के साथ जो नया ट्रेड समझौता किया गया है, उससे भारत को सही और पूरा फायदा नहीं मिल पाया है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है और समझौते पर सवाल उठा रही है।
खबर अपडेट हो रही है...
Pages:
[1]