Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

सोने की दीवानगी: दुनिया के 10 सबसे बड़े गोल्ड कंज्यूमर, जानिए नंबर 1 पर कौन और भारत कहां?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/gold-consumption-in-india-1771568615405_m.webp

इन 10 देशों में होती है सोने की सबसे अधिक खपत



नई दिल्ली। इस समय सोने की कीमतों (Gold Price Today) रोज एक्शन देखने को मिल रहा है। कभी कीमतें एक दम बढ़ जाती हैं और कभी कम हो जाती हैं। ऐसा जियो-पॉलिटिकल टेंशन से जुड़ी खबरों के कारण हो रहा है। जब ग्लोबल लेवल पर देशों के बीच तनाव बढ़ता है, तो लोग शेयर बाजार के बजाय गोल्ड में पैसा लगाने लगते हैं, क्योंकि सोने को एक सेफ-हेवन इन्वेस्टमेंट माना जाता है। इससे सोना महंगा होता है।
वहीं सोने के गहने कई संस्कृतियों का एक जरूरी हिस्सा भी हैं, जिससे इसकी डिमांड बरकरार रहती है। दुनिया भर में सोने की सबसे ज्यादा मांग गहनों में होती है, इसके बाद रिटेल इन्वेस्टमेंट (बार और सिक्के), सरकारों की आर्थिक जरूरतें (गोल्ड रिजर्व) और इंडस्ट्रियल फैब्रिकेशन आते हैं। आइए जानते हैं कि किन देशों में सबसे अधिक सोने की खबत होती है।
ये दो देश में सबसे ऊपर

इंवेस्टोपीडिया के साल 2024 के डेटा के अनुसार भारत और चीन में सोने की सबसे अधिक खपत है। ये दोनों देश सोने के सबसे बड़े कंज्यूमर बने हुए हैं। सोने की ज्वेलरी की ग्लोबल डिमांड इस कीमती धातु की कुल डिमांड का लगभग 50% है।
टॉप 10 देशों की लिस्ट (2024)



   रैंक
   देश
   खपत (टन में)


   1.
   भारत
   563.4


   2.
   चीन
   511.4


   3.
   अमेरिका
   132.1


   4.
   रूस
   41.2


   5.
   तुर्किये
   40.9


   6.
   सऊदी अरब
   35


   7.
   यूएई
   34.7


   8.
   ईरान
   26.7


   9.
   इजिप्ट
   26.1


   10.
   इंडोनेशिया
   22.8



भारत सोने का बड़ा आयातक

भारत सोने का बड़ा आयातक है। देश में खपत को पूरा करने के लिए भारत को बड़े स्तर पर सोने का आयात करना पड़ता है। हालांकि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार लगातार तेजी की वजह से साल 2025 में भारत में सोने के कंजम्पशन में 11% की गिरावट आई है। हालांकि, सोने के सिक्कों और बार की डिमांड 17% बढ़ी, क्योंकि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच इन्वेस्टर्स ने पीली धातु को एक सेफ निवेश के तौर पर देखा।
WGC के डेटा से पता चलता है कि पिछले साल भारतीयों ने 710.9 टन सोना खरीदा, जिसमें 280.4 टन सिक्के और बार शामिल रहे।
दुनिया भर में सोने की सालाना डिमांड

दुनिया भर में, सोने की सालाना डिमांड पहली बार 5,000 टन के आंकड़े को पार कर गई, जो पिछले साल 1% बढ़कर 5,002 टन हो गई। WGC के अनुसार बढ़ी हुई इन्वेस्टमेंट एक्टिविटी ने कुल डिमांड में बढ़ोतरी की। हालांकि ज्वैलरी की बिक्री में गिरावट आई।

ये भी पढ़ें - रमजान के महीने में सऊदी अरब में इतना पहुंचा सोने-चांदी का दाम, चेक करें भारत से कम या ज्यादा
Pages: [1]
View full version: सोने की दीवानगी: दुनिया के 10 सबसे बड़े गोल्ड कंज्यूमर, जानिए नंबर 1 पर कौन और भारत कहां?