LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

दिल्ली में 12 फर्जी विश्वविद्यालय; UGC ने छात्रों को किया अलर्ट; देखें पूरी लिस्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Jagran-News-(544)-1771573134287_m.webp

एआई जनरेटेड



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ दिल्ली में ही करीब 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ में आई है। इनके पकड़ में आने के बाद एक सवाल भी खड़ा हो रहा कि ऐसे में तो लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में आ सकता है।

राजधानी में शिक्षा मात्रिया के हौसले इतने बुलंद कै कि वे बैखौफ होकर लगातार फर्जी विश्वविद्यालय खोल रहे हैं। दो साल पहले तक उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालयों की मौजूदगी थी, लेकिन अब यह 12 राज्यों तक पहुंच गई है।

वहीं, पिछले दो सालों में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या भी 20 से बढ़कर 32 तक पहुंच गई है। जिन नए राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालयों खुले हैं, उनमें हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
यूजीसी ने किया अलर्ट

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी, UGC) ने फर्जी विश्वविद्यालयों के फैलते जाल के बीच छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संस्थानों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यूजीसी ने कहा, ऐसे फर्जी विश्वविद्यालयों में भूलकर भी प्रवेश न लें।
गांव-गांव तक फैला चुके जाल

फर्जी विश्वविद्यालय गांव-गांव तक अपना जाल फैला चुके हैं और हर साल हजारों छात्रों को शिकार बना रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि 32 फर्जी विश्वविद्यालयों में से 12 दिल्ली में हैं, जिनमें से कुछ यूजीसी से कुछ मीटर की दूरी पर ही चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देशभर के फर्जी विश्वविद्यालयों पर एक्शन, 12 राज्यों तक फैला फ्रॉड नेटवर्क; UGC ने जारी की लिस्ट
फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट

ऑल इंडिया इस्टीट्यूट आफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस, कर्मशियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ एम्प्लायमेंट, अध्यात्मिक विश्वविद्यालय, वर्ल्ड पीस आफ यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोल्यूशन
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में 12 फर्जी विश्वविद्यालय; UGC ने छात्रों को किया अलर्ट; देखें पूरी लिस्ट