LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

पंजाब के लुधियाना में कार और बाइक की भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/swift_car_accident-1771571344733_m.webp
कैप्शन: पंजाब के लुधियाना में कार और बाइक की भीषण टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन (जागरण)






जागरण संवाददाता, लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित एलिवेटिड रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज डीएमसी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तीन युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। एलिवेटिड रोड पर अचानक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन में जाकर मोटरसाइकिल से भिड़ गई।
मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार 42 वर्षीय जगदीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश कुमार एक कोरियर कंपनी में कोरियर ब्वाय के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

वहीं स्विफ्ट कार चला रहे जर्नलिज्म के छात्र गौरांश की भी इस हादसे में जान चली गई। गौरांश के पिता फैक्टरी संचालक हैं जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।
घायल का चल रहा इलाज

कार में सवार दूसरे युवक चरणजोत को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pages: [1]
View full version: पंजाब के लुधियाना में कार और बाइक की भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर