cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

लॉन्‍च हो गई Tata Punch EV Facelift, कैसे हैं फीचर्स, कितनी है रेंज और कितनी है कीमत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/tata-punch-ev-020696-1771570641431_m.webp



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर Tata Punch EV के Facelift वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्‍च हुई Tata Punch EV Facelift

टाटा मोटर्स की ओर से पंच ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं। जिससे यह गाड़ी पहले से ज्‍यादा बेहतर हो गई है।
कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, रियर कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, नए डिजाइन के 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, सिंगल सनरूफ को भी दिया गया है।
कितनी मिलेगी रेंज

निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट में 30 और 40 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्‍प ही दिए गए हैं। जिससे इसे अधिकतम 468 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से 8295 किलोवाट पावर मिलेगी। इसमें रीजन मोड के साथ ही ड्राइविंग मोड्स के विकल्‍प भी दिए गए हैं।
कितनी है कीमत

टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को 9.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट को एक्‍स शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसे BaaS के साथ 6.49 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है।
Pages: [1]
View full version: लॉन्‍च हो गई Tata Punch EV Facelift, कैसे हैं फीचर्स, कितनी है रेंज और कितनी है कीमत