Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/army--1771566212048_m.webp

Army Agniveer 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती की भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल, 2026 तक चलेगी। जो उम्मीदवार अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताॉ

[*]भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 8वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पदानुसार शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं।
[*]आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 17½ वर्ष से लेकर 22 वर्ष निर्धारित की गई है।

Agniveer Bharti 2026: इन स्टेप्स से करें स्वयं अप्लाई

भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन 01 अप्रैल, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आप आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

[*]इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
[*]अब वेबसाइट के होमपेज पर Apply/Login पर क्लिक करें।
[*]इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लें।
[*]पंजीकरण करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: JEE Main Answer Key 2026: जेईई मेन पेपर-2 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन दर्ज करने का आज आखिरी मौका
Pages: [1]
View full version: Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से भरें फॉर्म