deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

Uttarakhand Weather: तपने लगा तराई-भाबर, पारा 28 डिग्री पहुंचा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/C-216-1-HLD1031-341212-1771564006890_m.webp

दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। Jagran



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । फरवरी के तीसरे सप्ताह के अंतिम चरण में तराई-भाबर क्षेत्र तपने लगा है। बुधवार भले ही राहत भरा रहा, लेकिन गुरुवार को अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ।

साथ ही रात के तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई और बादल भी लगे रहे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिल आई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि, शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 22 से 24 फरवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बारिश या बर्फबारी की कोई उम्मीद नहीं, आज 26 डिग्री पहुंचेगा पारा
Pages: [1]
View full version: Uttarakhand Weather: तपने लगा तराई-भाबर, पारा 28 डिग्री पहुंचा