पेट्रोल पंप पर डीजल के पैसे मांगे तो हुए आग बबूला, जेब से निकाली माचिस; की आग लगाने की कोशिश
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/hammer-1771555187664_m.webpपटेलनगर कोतवाली पुलिस ने डंपर में मौजूद तीन आरोपितों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा. Concept
- डंपर में तेल भरवाने के लिए आए थे आरोपित, रुपये मांगने पर करने लगे आनाकानी
- पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने डंपर में मौजूद तीन आरोपितों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
--------------
जागरण संवाददाता, देहरादून। शिमला बाइपास स्थित राजेश फ्यूल पेट्रोल पंप में कुछ आरोपितों ने माचिस जलाकर आग लगाने का प्रयास किया। यह घटना उस समय हुई जब 2000 रुपये का डीजल भरवाने वाले डंपर चालक व उसके सहयोगी से पंप के कर्मचारी रुपये मांग रहे थे।
आरोपित पहले तो आनाकानी करने लगे। जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने आग लगाने के लिए माचिस जला दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में राजेश अग्रवाल निवासी प्रेमनगर ने बताया कि उनका शिमला बाइपास रोड पर राजेश फ्यूल नाम से पेट्रोल पंप है। 17 फरवरी की रात एक डंपर तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा। उसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे।
डंपर चालक ने 2000 रुपये डीजल भरवाया और कहा कि अभी मालिक आ रहा है। कुछ समय बाद डंपर मालिक मौके पर पहुंचा तो पंप कर्मचारियों ने उनसे रुपये मांगे। डंपर में सवार तीनों लोग नशे में थे, जिन्होंने डीजल के रुपये ने देकर जेब से माचिस निकाली और आग लगाने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि पंप कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव करके उनकी हाथ से माचिस छीन ली। गनीमत रही कि घटना के समय पेट्रोल पंप में कोई अन्य वाहन नहीं था। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना इंडियन आयल को भी दी गई।
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर में सवार तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों ने डीजल की पैमेंट कर दी है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- देहरादून में स्कूटी हटाने को कहा तो घर में घुसकर परिवार को पीटा, पैर तोड़ा; छह पर केस
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अवैध खनन पर शिकंजा, सक्रिय होगी जिला स्तरीय टास्क फोर्स
Pages:
[1]