शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य समारोह, देवेंद्र फडणवीस बोले- आगरा किला स्वाभिमान का प्रतीक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/devendra-fadavees-at-agra-quila-1771556164332_m.webpजागरण संवाददाता, आगरा। आगरा किला में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर आगरा किला में हुए \“\“शिव जन्मोत्सव: संपूर्ण भारतवर्ष का\“\“ में शामिल हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवनेरी का दुर्ग हमारे लिए प्रेरणा स्थल है और आगरा किला हमारे लिए स्वाभिमान का प्रतीक है।
शिवाजी को औरंगजेब अपने अधीन करना या मारना चाहता था, लेकिन वह डरे नहीं, यहां आए। औरंगजेब के दरबार में उन्होंने स्वाभिमान दिखाया। हम हर साल आगरा किला में शिवाजी महाराज की जयंती मनाएंगे।
वर्ष 2030 में जब छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं जयंती मनाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यहां लेकर आएंगे।
अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान द्वारा लगातार चौथे वर्ष शिवाजी की जयंती पर आगरा किला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में अनेक योद्धा हुए हैं, लेकिन शिवाजी उनमें विरले हैं।
शिवाजी ने मुगलों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने को फौज खड़ी की। गौरिल्ला पद्धति से लड़ने वाले पांच हजार मावले, लाखों की सेना को हरा देते थे। शिवाजी के स्वर्गारोहण के बाद औरंगजेब ने सोचा कि वह हिंदवी स्वराज्य को समाप्त कर देगा, लेकिन पहले संभाजी महाराज और फिर ताराबाई ने लड़ाई लड़ी।
देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक का काम शुरू हो जाएगा और वहां भी कार्यक्रम होगा। फडणवीस ने कहा कि हमारा इतिहास खून से लिखा हुआ है, लेकिन अंग्रेजों ने 125 वर्षों के मराठा साम्राज्य के इतिहास को डिलीट कर दिया।
स्वतंत्रता के सात दशक तक भी हमारा इतिहास नहीं पढ़ाया गया। मुगलों के 17 पन्ने एनसीईआरटी की किताबों में थे, लेकन शिवाजी महाराज का केवल एक पैराग्राफ था।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/20/template/image/19agc_M_116_19022026_521-1771556118577.jpg
अब देश में परिवर्तन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने मराठा साम्राज्य के इतिहास के 20 पन्ने पाठ्यक्रम में शामिल करने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार उन्होंने जताया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजवलित कर उदघाटन किया। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अतििथयों का स्वागत किया।
शिवाजी एक राजा नहीं, विचार थे
फडणवीस ने कहा कि शिवाजी महाराज सूर्य की किरण की तरह थे, जिन्हें कोई रोक नहीं सका। औरंगजेब ने उन्हें छल से बंदी बनाया, लेकिन वह यहां से बचकर निकल गए। वह एक राजा नहीं, विचार थे। उन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता का संदेश हमें दिया। उनकी जयंती देश के इतिहास को याद करने और प्रेरणा लेने का अवसर है।
Pages:
[1]