LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

UP Weather Today: लखनऊ- कानपुर में गर्म रातों का दौर, बादलों ने बढ़ाया पारा; दिन में तेज धूप के आसार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/wea-1771553010640_m.webp

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर/लखनऊ। प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। बुधवार की शाम को आए बादलों के कारण रात के तापमान में अचानक से बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोतरी के कारण रात में भी ठंड का असर कम दिखाई दिया।

मौसम विभाग का कहना है कि बादल धरती से निकलने वाली ऊर्जा के लिए बैरियर का काम करता है। ऊर्जा वातावरण में नहीं जा पता है, जिसके कारण रात के तापमान में बढ़ोत्तरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज आती है। जिस कारण अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बढ़ोतरी के कारण रात में भी ठंड का असर कम दिखाई दिया।

आगरा का मौसम
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

लखनऊ का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति भी बढ़ेगी। दिन रात के तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। तापमान में एक से तीन डिग्री तक उतार चढ़ाव बना रहेगा। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे, दोपहर के समय हल्की धूप निकली।

यह भी पढ़ें- पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश में बादलों का डेरा, सैटेलाइट तस्‍वीरों ने चौंकाया, पूर्वांचल में भी जान लें कब बदलेगा मौसम

अयोध्या का मौसम

शुक्रवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान सामान्य रहेगा।

बलरामपुर का मौसम

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के आसार हैं। हवा अधिकतम 12 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। आसमान साफ रहने के साथ धूप निकलने व मौसम में आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। चमकीली धूप निकलेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने पूर्वानुमान है।
Pages: [1]
View full version: UP Weather Today: लखनऊ- कानपुर में गर्म रातों का दौर, बादलों ने बढ़ाया पारा; दिन में तेज धूप के आसार