गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे होगा सिक्सलेन, यूपी के इस जिले में भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/gorakhpur-shamli-expressway-1771514009122_m.webpराजनारायण कौशिक, बिजनौर। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह एक्सप्रेसवे बिजनौर के मध्य से होकर गुजरेगा। मुरादाबाद से नूरपुर, नहटौर, किरतपुर और मंडावर से होकर मुज्जफरनगर में प्रवेश करेगा। इसके लिए मंडावर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला के सामने गंगा पर करीब 2,750 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद जनपद में विकास के अवसर बढ़ेंगे। वहीं जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले की तैयारियों को स्थानीय स्तर पर पूरा किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांशी परियोजनाओं में शामिल गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे की लंबाई 700 किमी मीटर है और यह छह लेन का होगा। इस एक्सप्रेसवे की डीपीआर तैयार हो चुकी है। यह एक्सप्रेसवे मुरादाबाद एवं अमरोहा से नूरपुर, नहटौर, बरूकी, किरतपुर से होते हुए मंडावर से मुज्जफरनगर की सीमा में प्रवेश करेगा।
एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर पूरा करने के लिए संबंधित विभाग जुटे हुए हैं। अभी जिन गांवों से एक्सप्रेसवे निकलेगा, उन गांवों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही जरूरी भूमि का अधिग्रहण किए जाने से पहले गाटा संख्या भी मांगी गई है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के लिए मंडावर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला के सामने गंगा पर करीब 2,750 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर 35 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी, जबकि एक्सप्रेसवे निर्माण का पूरा करने अवधि 2028-29 निर्धारित की गई है।
बिजनौर के ग्राम रामजीवाला में प्रवेश करेगा एक्सप्रेसवे
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे मुज्जफरनगर से मंडावर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह एक्सप्रेसवे कस्बा मंडावर, किरतपुर, ग्राम बरूकी, नहटौर और नूरपुर से अमरोहा की सीमा में प्रवेश करेगा। इस एक्सप्रेसवे में बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर शामिल है। यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को भी कनेक्ट करेगा।
जनपद का होगा चहुंमुखी विकास
गोरखपु-शामली एक्सप्रेसवे बनने के बाद जहां जनपद का कनेक्शन पूर्वांचल समेत कई राज्यों से जुड़ेगा। वहीं ट्रांसपोर्ट की गतिविधि बढ़ेगी और नए-नए उद्योग लगेंगे। रोजगार के साधन बढेंगे। इसके अलावा जनपद के कई शहरों को अक्सर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के निर्माण से पहले जनपद में भूमि अधिग्रहण के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।- जसजीत कौर, डीएम बिजनौर
यह भी पढ़ें- गंगा पर खास तकनीक से बनेगा तटबंध, शासन ने दी मंजूरी... तटीय गांवों को मिलने जा रहा बड़ा लाभ
Pages:
[1]