जमीन के नीचे महिला का शव दबे होने की पुलिस को मिली सूचना, खुदाई के दौरान निकला कुछ ऐसा उड़ गए लोगों के होश
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/download-1771526425477_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कॉलोनी के लोगों ने बदबू आने की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मौके पर पहुंची जब जमीन की खोदाई करवाई तो वहां से कुत्ते के पिल्लों के शव निकले। लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी महिला की हत्या कर शव को दबा दिया गया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र की खलासी लाइन कॉलोनी में स्थित बिहारीलाल का अहाता में निवासी विक्की की पत्नी कुसुम करीब दो महीने से लापता चल रही है और उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई हुई है। विवाहिता की तलाश में पुलिस जुटी है और सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
गुरुवार को कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को शिकायत करके कहा कि उनकी कॉलोनी में बदबू आ रही है। आरोप लगाया कि महिला को मारकर दबा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जहां से बदबू आ रही थी वहां पर खोदाई करवाई।
खोदाई में कुत्ते के पिल्ले दबे हुए मिले। थाना प्रभारी कपिल देव कहा कहना है कि जमीन से बदबू आने की शिकायत कॉलोनी के लोगों ने की थी। जब जांच करवाई गई तो वहां पर कुत्तों के पिल्लों के शव दबे हुए थे।
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से एक करोड़ 31 लाख ठगे, इससे बचने के लिए यह बरतें सावधानी
Pages:
[1]