cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

सहारनपुर में भीषण हादसा: आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/saharanpur-news-(3)-1771526707291_m.webp

हसनपुर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। खाली डंपर में देर रात तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित मुलाना अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास बुधवार की देर रात 11 बजे किया कार आगे चल रहे डंपर में घुस गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण शिवकुमार उर्फ शिविन (22) निवासी गांव रनियाला दयालपुर, वंश (24) निवासी बालाजी पुरम दिल्ली रोड की मौत हो गई, जबकि उनका साथी अंश निवासी महादेव कॉलोनी घायल हो गया। तीनों कॉलेज के समय से ही दोस्त हैं और अब पुलिस परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं।

दुघर्टना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकलवाया। इसके साथ ही घायल अंश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुलाना ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। इसके साथ ही शिविन व वंश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

स्वजन के अनुसार तीनों दोस्त देहरादून में पुलिस की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हुए थे। इसके साथ ही वह देहरादून में ही एक शादी में शामिल होने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि कार ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज पर भगत सिंह की मूर्ति के पास आगे चल रहे खाली डंपर से जाकर टकराई थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को कार से बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों व घायल युवक के स्वजन को दी। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को स्वजन को सौंप दिया।

इकलौता बेटा था शिविन

रनियाला दयालपुर के ग्राम प्रधान सुभाष चंद ने बताया कि शिविन के पिता साधारण किसान है। वह अभी तक अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। शिविन ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। वहीं महादेव कॉलोनी निवासी अंश के पिता पंकज प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। अंश अपने परिवार में इकलौता है। जबकि उसकी छोटी बहन है।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से एक करोड़ 31 लाख ठगे, इससे बचने के लिए यह बरतें सावधानी
Pages: [1]
View full version: सहारनपुर में भीषण हादसा: आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौत