ग्रेटर नोएडा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, सुरेश रैना-क्रिस गेल जड़ेंगे चौके-छक्के; 11 से 22 मार्च तक होंगे मुकाबले
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/chris-gayle-1762226774264-1771530631036-1771530639052_m.webpआयोजित होने वाली बिग क्रिकेट लीग सीजन-दो में सुरेश रैना, क्रिस गेल मैदान पर छक्के-चौके लगाते दिखाई देंगे। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित होने वाली बिग क्रिकेट लीग सीजन-दो में सुरेश रैना, क्रिस गेल मैदान पर छक्के-चौके लगाते दिखाई देंगे। वहीं, तेज गेंदबाज इरफान पठान यहां बालिंग करते दिखेंगे। लीग का आयोजन 11 से 22 मार्च तक होना है। इसमें कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिरकत करेंगे।
लीग के संस्थापक और अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कहा बताया कि आईपीएल की तर्ज पर बिग क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इसमें मुंबई मरीन, नार्थर्न चैलेंजर्स, यूपी ब्रिज स्टार्स, गुजरात डायमंड्स, सदर्न स्पार्टंस और एमपी टाइगर्स कुल छह टीम ओल्ड इज गोल्ड कप के लिए आपस में भिड़ेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 20-20 ओवर के होंगे।
सभी मैच डे-नाइट होंगे। इन खिलाड़ियों के अलावा भी कई अन्य नामी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में सभी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही टीमें में यहां पहुंच जाएंगी।
वहीं, मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को लीग की ट्राफी का अनावरण किया गया। खिलाड़ियों की नीलामी की गई। चयनित खिलाड़ी अपनी अपनी टीम को विजय बनाते हुए दिखाई देने वाले हैं। लीग में कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- नोएडा में 12-18 माह के बच्चों में ऑटिज्म की आसानी से होगी पहचान, यूपी का पहला स्क्रीनिंग क्लिनिक शुरू
यह भी पढ़ें- नोएडा में NPCL वसूलेगी बिजली के खंभों पर लगे केबलों का शुल्क, अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- नोएडा जिला अस्पताल में रिश्वत का आरोप, ऑपरेशन के लिए 32,000 रुपये मांगे; बुजुर्ग को OT से लौटाया
Pages:
[1]