deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

सोनीपत में जेल वार्डन के 12वीं पढ़ रहे बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तेरहवीं में गए थे माता-पिता

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Suicide-1771499386341-1771528759497-1771528767612_m.webpSuicide



जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिला जेल के क्वार्टर में जेल वार्डन के बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था। सामने आ रहा कि मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है। घटना के समय वार्डन अपनी पत्नी के साथ मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पैतृक गांव गए थे। क्वार्टर पर भाई-बहन ही थे। बहन ने फंदे पर शव लटका देख सूचना दी।

जिला सिरसा के गांव तेजाखेड़ा के रहने वाले संदीप कुमार जिला कारागार में जेल वार्डन के पद पर तैनात हैं। वह परिवार के साथ जेल परिसर स्थित क्वार्टर में रहते हैं। वह अपनी मां की तेरहवीं पर पत्नी के साथ घर गए हुए थे। उनकी मां की तेरहवीं सोमवार को ही संपन्न हुई थी। वह अपने बेटे और बेटी को क्वार्टर पर छोड़कर गए।

उनका बेटा कमल (18) 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। वह पढ़ाई के दौरान मानसिक तनाव के चलते परेशान रहते थे। सोमवार रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उनकी बड़ी बहन उठी तो भाई को एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। वार्डन को सूचित किया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया है।
बागडू में श्रमिक ने लगाया फंदा

वहीं, गांव बागडू में एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रोहित (20) अपने घर से पिछले सप्ताह भाई रामू के पास काम की तलाश में आया था। रामू ने अपने क्षेत्र के रहने वाले युवक के पास ही अपने भाई को छोड़ दिया। गांव बागडू स्थित फैक्ट्री में रोहित रहने लगा। जहां उन्होंने फैक्ट्री के गोदाम में ही फंदा लगा लिया। यह फैक्ट्री 14 फरवरी को ही चालू हुई है, जिसमें प्लास्टिक दाना बनता है।

यह भी पढ़ें- परिवार पहचान-पत्र की गलती से कागजों में ‘करोड़पति’ बना ग्रामीण, PPP में चढ़ी 3.45 एकड़ जमीन और असल में है एक एकड़
Pages: [1]
View full version: सोनीपत में जेल वार्डन के 12वीं पढ़ रहे बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, तेरहवीं में गए थे माता-पिता