deltin33 Publish time Yesterday 22:27

होली से पहले लग्न से गुलजार हुआ पटना का बाजार, 1500 करोड़ से ज्यादा का हुआ कारोबार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Patna-News-(84)-1771520814650_m.webp

लग्न को लेकर बाजारों में छाई रौनक। फोटो जागरण



डॉ. नलिनी रंजन, पटना। फरवरी में लग्न और शुभ कार्यों के साथ बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। इस माह विवाह समारोहों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा सहारा मिला है।

कारोबारियों का अनुमान है कि इस सीजन में कुल मिलाकर लगभग 1500 करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है। इसमें ज्वेलरी, कपड़ा और आटोमोबाइल सेक्टर का हिस्सा करीब 1000 करोड़ रुपये रहेगा, जबकि अन्य सेगमेंट में लगभग 500 करोड़ रुपये का कारोबार संभावित है।

खेतान सुपर मार्केट एसोशिएशन के महासचिव रंजीत सिंह ने बताया कि लग्न को लेकर कारोबार में जान दिख रही है। धीरे-धीरे यह ऊपर की ओर जाएगा। बिहार राज्य व्यावसायी संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष लग्न की अधिकता है।

इस वजह से कारोबार 15 सौ करोड़ के पार जाने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार सजावट, लाइटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी आर्टिस्ट और बैंड-बाजा जैसे अन्य सेगमेंट में भी करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी

शादी-विवाह के अवसर पर वाहन खरीदने की परंपरा के चलते आटोमोबाइल बाजार में अच्छी मांग देखी जा रही है। लग्न को लेकर चार पहिया वाहन करीब 1,500 से 2,500 गाड़ियों की बिक्री की उम्मीद है। आटोमोबाइल कारोबारी संदीप सरस ने बताया कि लग्न में करीब 350-450 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है।

दो पहिया वाहन लगभग दस हजार से 15 हजार बाइक और स्कूटर की बिक्री संभावित है। कई डीलर्स द्वारा विशेष वेडिंग आफर और एक्सचेंज स्कीम चलाई जा रही हैं, इससे ग्राहकों की रुचि बढ़ी है।
सर्राफा बाजार में 400-600 करोड़ का अनुमान

शादी सीजन में सबसे ज्यादा रौनक सर्राफा बाजार में देखने को मिल रही है। फ्रेजर रोड तनिष्क के प्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि सोना का दाम अपने उच्चतम से नीचे आया है। इसका बेहतर असर देखने को मिल रहा है।

लग्न को लेकर ग्राहक बढ़े है। पूरे पटना के बाजार की अनुमान करें तो लग्न सीजन में लगभग 400 से 500 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री का अनुमान है। बोरिंग कैनाल रोड सेविका ज्वेलर्स के मोहित खेमका ने बताया कि हल्के वजन के डिजाइनर ज्वेलरी, कुंदन, पोल्की और डायमंड सेट की मांग बढ़ी है।

दुल्हनों के लिए पारंपरिक हार-सेट के साथ-साथ माडर्न टच वाले आभूषणों की भी अच्छी खपत हो रही है। ज्वेलर्स के अनुसार, निवेश और विवाह दोनों कारणों से खरीदारी हो रही है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Market-1-1771521050804.jpg
होटल व विवाह भवनों में फुल बुकिंग

शहर के प्रमुख होटल, बैंक्वेट हाल और विवाह भवन लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। स्थिति यह कि शहर के कई बड़े आयोजन को लेकर जगह नहीं मिलने के कारण होली कार्यक्रम भी रद करना पड़ा है। विवाह भवन के किराया प्रति कार्यक्रम 2 लाख से 8 लाख रुपये तक तय हो रहे है।

होटल बैंक्वेट पैकेज 8 लाख से 25 लाख रुपये तक, सुविधा और मेहमानों की संख्या पर निर्भर हो रहे है। कैटरिंग पर प्रति प्लेट खर्च 500 रुपये से 2500 रुपये तक तय हो रहे है। होटल व्यवसायियों के अनुसार, इस सीजन में करीब 200 से 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है।
प्री-वेडिंग शूट का बढ़ता क्रेज

प्री-वेडिंग फोटोशूट अब शादी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके लिए राजधानी के गंगा किनारे, ऐतिहासिक स्थल, रिसार्ट और फार्महाउस झील, गार्डन और हेरिटेज लोकेशन को लोग प्राथमिकता दें रहे है।

लोकल शूट पैकेज की बात करें तो यह 25,000 से 75,000 रुपये तक, जबकि डेस्टिनेशन प्री-वेडिंग शूट के लिए 1.5 लाख से 5 लाख रुपये रुपये चार्ज किए जा रहे है। फुल वेडिंग फोटोग्राफी पैकेज का पैकेज 80,000 से 3 लाख रुपये तक वसूली हो रही है।फोटोग्राफरों के अनुसार, इस सीजन में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार संभावना है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Market-2-1771521096017.jpg
बनारसी सिल्क, कांजीवरम के अतिरिक्त आर्गेंजा साड़ी की डिमांड

कपड़ा बाजार में महिलाओं की साड़ियों की खास डिमांड दिख रही है। शादी सीजन में कपड़ा बाजार में भी जबरदस्त उछाल है। कुल कपड़ा कारोबार का अनुमानत: 300 से 350 करोड़ रुपये के कारोबार होने के अनुमान है।

कारोबारी मुकेश जैन ने बताया कि महिलाओं के लिए खासकर बनारसी सिल्क, कांजीवरम, पाटोला, आर्गेंजा और डिजाइनर नेट साड़ियों की मांग अधिक है। लग्न में रेड, मरून, पिंक और पेस्टल शेड्स रंग ट्रेंड में हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Market3-1771521113908.jpg

इसके अतिरिक्त लहंगा-चोली और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस की भी अच्छी बिक्री हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार हल्के और रिच लुक वाले फैब्रिक की मांग ज्यादा है।
Pages: [1]
View full version: होली से पहले लग्न से गुलजार हुआ पटना का बाजार, 1500 करोड़ से ज्यादा का हुआ कारोबार