मधुबनी में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुत्ता लेकर पहुंचा युवक, कहा- इलाज करो
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/dog-1771513865884_m.webpमधुबनी सदर अस्पताल में कुत्ते को लेकर पहुंचे युवक।
जागरण संवाददाता, मधुबनी । मधुबनी सदर अस्पताल की इमरजेंसी में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर स्टाफ भी हैरान रह गए। एक युवक अपने साथ कुत्ते को लेकर पहुंचे और जोर देकर कहने लगे कि “भाई, इसे तुरंत इलाज की जरूरत है।
आधा घंटा तक हाई वोल्टेज ड्रामा
सदर अस्पताल में इंसान का इलाज हो न हो, कुत्ते के इलाज की जरूर उम्मीद होती है। इसी उम्मीद में एक युवक इमरजेंसी वार्ड में अपना कुत्ता लेकर पहुंच गया और इलाज करने का दबाव बनाने लगा। मामला मंगलवार शाम करीब छह बजे का है।
हाईटेक माडल अस्पताल की सुरक्षा में दर्जनों गार्ड तैनात किए गए हैं। मेन गेट से लेकर तमाम जगहों पर इनकी तैनाती है। बावजूद इमरजेंसी के अंदर तीन युवक एक साथ अपने पालतू कुत्ते को गोद में लेकर इलाज कराने पहुंच गए।
तीनों कुत्ते को चोट की सुई लगाने के लिए डाक्टर पर दबाव बना रहे थे। करीब आधा घंटा तक अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्र्रामा चलता रहा। सुरक्षा गार्ड के समझाने के बावजूद वे बाहर निकलने को तैयार नहीं थे।
युवक डाक्टर से इलाज कराने पर अड़े थे। इमरजेंसी में भर्ती मरीज भी यह देखकर हैरान-परेशान थे। इस दौरान अन्य मरीजों का भी इलाज बाधित हो रहा था। अंत में डाक्टर और कर्मियों ने जब पुलिस को खबर करने की बात कही तो वे लोग वहां से चले गए।
अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद कुत्ते को लेकर आए तीनों युवक चले गए। कुत्ते को ढककर अंदर लाया गया था। इमरजेंसी में मौजूद मरीज के स्वजन ने बताया कि कुत्ता किसी को काट न ले, इस वजह से सभी डरे हुए थे।
Pages:
[1]