deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

अंबाला में किसान-पुलिस में झड़प: रिंग रोड से खेतों में जाने के लिए रास्ते की मांग; 10 दिन से हो रहा प्रोटेस्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/BKU-(1)-1771510900606_m.webp

अंबाला में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई



जागरण संवाददाता, अंबाला। अंबाला में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। किसान निर्माणाधीन रिंग रोड से खेतों में जाने वाले रास्ते देने की मांग को लेकर पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे थे।

पुलिस ने गुरुवार को तंबू उखाड़ दिया और कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, उन्हें बाद में छोड़े जाने की सूचना है।

दरअसल, जगाधरी नेशनल हाईवे पर गांव सपेहड़ा के पास किसान रिंग रोड से रास्ते को लेकर पिछले दस दिनों से किसानों ने धरना लगाया हुआ है। इसी को लेकर धरना स्थल पर किसान अपनी चारपाई लेकर पहुंच गए थे।

किसानों की मांग है कि उनके खेतों में जो पहले रास्ते लगते थे, वह रिंग रोड के कारण बंद हो गए हैं। अब उनके पास खेतों में जाने के लिए रास्ते नहीं रहे हैं। इसी मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।
Pages: [1]
View full version: अंबाला में किसान-पुलिस में झड़प: रिंग रोड से खेतों में जाने के लिए रास्ते की मांग; 10 दिन से हो रहा प्रोटेस्ट