deltin33 Publish time 2026-2-19 18:27:13

हाईवे पर हादसा! कंटेनर से टकराईं तीन कार, कंटेनर को अचानक मोड़ने लगा था चालक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/19BAG_10-R-1771506642626_m.webp

बागपत से दिल्ली अक्षरधाम एलिवेटिड पर ट्रक से टकराई तीन कारें। सौ. राहगीर



संवाद सहयोगी, जागरण खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड हाईवे के एलिवेटेड रोड पर एक कंटेनर से तीन कार टकरा गईं। इससे तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। कारों में सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हुए।

इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को हादसे के फोटो प्रसारित हुए, जिसमें एक कंटेनर से दो कार टकराई हुई दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक क्षतिग्रस्त कार में पीछे से एक अन्य कार की टक्कर हुई। इस तरह चार वाहनों की भिड़ंत हुई। राहगीर बताते हैं कि हाईवे पर कंटेनर चल रहा था, जिसे चालक अचानक मोड़ने लगा। पीछे से तेज गति से आई कार अनियंत्रित होकर इससे टकरा गई।

कारों में सवार लोग मामूली रूप से घायल हुए। ये बगैर पुलिस को सूचना किए अपने गंतव्य को चले गए। खेकड़ा थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि हाईवे पर हादसा होने की जानकारी नहीं मिली है। हो सकता है कि खेकड़ा क्षेत्र के बजाय दूसरे स्थान पर हादसा हुआ हो।
Pages: [1]
View full version: हाईवे पर हादसा! कंटेनर से टकराईं तीन कार, कंटेनर को अचानक मोड़ने लगा था चालक