deltin33 Publish time 2026-2-19 18:27:11

Holi 2026 पर यात्रियों को बड़ी राहत, रांची से झंझारपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Train-1771506587801_m.webp

Holi Special Train: होली के अवसर पर सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सकेगा। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Festival Railway Service: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से रांची और झंझारपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर बिहार के कई शहरों तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, गाड़ी संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन रांची जंक्शन से रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Indian-railways-1-1771506797557.jpg

वापसी में गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर–रांची होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन झंझारपुर से शाम 6:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान यह होली स्पेशल ट्रेन मुरी जंक्शन, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इन ठहरावों के कारण न केवल रांची और झंझारपुर बल्कि मार्ग में पड़ने वाले झारखंड और बिहार के अन्य शहरों के यात्रियों को भी होली के अवसर पर सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिल सकेगा।
Pages: [1]
View full version: Holi 2026 पर यात्रियों को बड़ी राहत, रांची से झंझारपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन