Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

बालिग हो चुके थे पाकिस्तानी कैदी, जानबूझकर CCTV बंद किए; जम्मू के बाल सुधार गृह में सामने आई गंभीर लापरवाही

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Terrorist-Arrst-1771501054341_m.webp

कैदियों ने योजनाबद्ध तरीके से सीसीटीवी बंद करने का प्रयास किया (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू स्थित आरएसपुरा बाल सुधार गृह से पाकिस्तानी कैदियों के भागने की घटना में हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि आरोपी कई दिन से परिसर के हर छोटे-बड़े घटनाक्रम को बारीकी से परख रहे थे।

साजिश के तहत उन्होंने बाल सुधार गृह परिसर लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद करने की भी कोशिश की। ये कुछ कैमरों को बंद करने में सफल रहे, लेकिन अंदर लगे कैमरों को बंद नहीं कर पाए, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई थी। इस पूरे मामले में पुलिस के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। बाल सुधार गृह का संचालन जिला प्रशासन करता है और इसकी देखरेख समाज कल्याण विभाग के जिम्मे है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम बेहद कमजोर थे।

बाल सुधार गृह की बाहरी दीवारें टूटी होने के बावजूद संबंधित विभागों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। इन दीवारों को कोई भी व्यक्ति आसानी से फांदकर भाग सकता था। सबसे गंभीर लापरवाही यह रही कि बालिग हो चुके दोनों पाकिस्तानी नागरिकों और खौफ गैंग के गुर्गे करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा को बाल सुधार गृह से जेल नहीं भेजा गया।

नियमों के अनुसार, व्यस्क हो चुके अपराधियों को जेल भेजा जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस विभाग की अनदेखी के कारण वे बाल सुधार गृह में ही रहे और इसका फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि, दोनों पाकिस्तानी कैदी पकड़े जा चुके हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों की नजरअंदाजी पड़ गई भारी

संगीन मामलों में आरोपी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा के व्यस्त होने के बाद उसे बाल सुधार गृह से जेल भेजने के लिए जम्मू-कपगीर पुलिस की खुफिया शाखा (सीआइडी) ने पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा था। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि गुग्गा व्यस्क हो चुका है और उस पर 11 आपराधिक मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं। ऐसे कुख्यात अपराधी को बाल सुधार गृह में रखना सुरक्षा के लिहाज से खतरे से खाली नहीं है। इसलिए उसे तत्काल जेल भेजा जाए।

सूत्रों के अनुसार, इन महत्वपूर्ण सूचना को भी वरिष्ठ अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया। समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने का खामियाजा अब पुलिस विभाग को भारी पड़ रहा है। गुग्गा के फरार होने से न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, बल्कि कन्नू जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता पैदा हो गई है।
Pages: [1]
View full version: बालिग हो चुके थे पाकिस्तानी कैदी, जानबूझकर CCTV बंद किए; जम्मू के बाल सुधार गृह में सामने आई गंभीर लापरवाही