LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

Pan Card में मोबाइल नंबर कैसे करें चेंज, क्या है तरीका; देखें प्रोसेस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/pan-card-plan-image-(1)-1771501077841_m.webp



नई दिल्ली। पैन कार्ड, आधार कार्ड की तरह एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आप पैसों से जुड़ा कोई भी जरूरी काम नहीं कर सकते। इसलिए ये जरूरी है कि पैन कार्ड में आपका सही मोबाइल नंबर अपडेट हो। आइए जानते हैं कि आपपैन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।
कैसे करें अपडेट

[*]
सबसे पहलेएनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
[*]
अब यहां Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
[*]
इसके बाद आपको यहां कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करनी होगी।
[*]
अब आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।
[*]
फिरजो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर और सहीं करें।
[*]
इसके बाद डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो इत्यादि अपलोड कर दें।
[*]
अंत में आपको फीस भरकर इसे सबमिट करना होगा।
[*]
लास्ट में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। इस स्लिप से आप बाद मे स्टेटस चेक कर सकते हैं।

फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने में क्या मिलेगी सजा?

अगर कोई फर्जी आधार कार्ड बनाता है तो उसे यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फर्जी पैन कार्ड बनाने में 10 हजार रुपये का जुर्माना और 6 महीने तक की सजा हो सकती है।

पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी इनकम टैक्स के पास होती है। अगर आप पैसों से जुड़े जरूरी काम के लिए फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इनकम टैक्स आपके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकता है।

ये दोनों इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए इन दोनों को लिंक करना भी जरूरी है। 31 दिसंबर से पहले यानी कल तक आप ये काम फ्री में कर सकते हैं।
Pages: [1]
View full version: Pan Card में मोबाइल नंबर कैसे करें चेंज, क्या है तरीका; देखें प्रोसेस