deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

संभल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कसा शिकंजा, 14000 की रिश्वत लेते कानूनगो और निजी मुंशी गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Rishwat-News-1771499914441_m.webp



जागरण वाददाता, संभल। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक कानूनगो तस्लीम अहमद और उसके निजी मुंशी महेंद्र पाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई द्वारा निरीक्षक नवल मारवाह के नेतृत्व में की गई। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गांव ढडूमरा के निवासी बलवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि नक्शा दुरुस्तीकरण के वाद में एडीएम संभल रिपोर्ट प्रेषित करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी कल अदालत में करवाएंगे अपना बयान दर्ज, MP-MLA कोर्ट ने लास्ट चांस देकर किया था तलब

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजना बनाकर तकरीबन 12:30 बजे गुन्नौर तहसील परिसर में छापा मारा और दोनों आरोपितों को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। महेंद्र पाल निजी व्यक्ति बताया जा रहा है, हालांकि वह स्वयं को अधिवक्ता भी बताता है।
Pages: [1]
View full version: संभल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कसा शिकंजा, 14000 की रिश्वत लेते कानूनगो और निजी मुंशी गिरफ्तार