deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

सोनीपत में जीटी रोड पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त, जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Jagran-News-(530)-1771496203673_m.webp

बाय रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में ध्वस्त की गई प्लाटों की नींव। जागरण



संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड के साथ लगते बाये रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉटों की डाली गई नींव और अन्य निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया।

बाय रोड पर कृषि योग्य भूमि पर कालोनाइजरों द्वारा प्लॉट काटने की तैयारी की जा रही थी। कई प्लॉटों की नींव भी भर दी गई थी। मामले की शिकायत गढ़ी केसरी निवासी उमेश ने जिला नगर योजनाकार विभाग को दी थी।

वहीं, शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई की। हालांकि, शिकायतकर्ता उमेश का आरोप है कि विभाग ने कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं किया। उनका कहना है कि कुछ हिस्से को छोड़ दिया गया है। उन्होंने इस संबंध में सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

उमेश ने आरोप लगाया कि कालोनाइजर कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर लोगों को बेचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बाद में यहां कोई भी विभागीय सुविधाएं नहीं मिलती, जिससे खरीदारों को भविष्य में नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कॉलोनी पर ठोस और पूरी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को आर्थिक हानि से बचाया जा सके।
Pages: [1]
View full version: सोनीपत में जीटी रोड पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त, जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई