cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

21-22 फरवरी को दिल्ली रोड पर NO Entry, पीएम मोदी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Modi-Metro-1771492907039_m.webp

21-22 फरवरी को दिल्ली रोड पर NO Entry, पीएम मोदी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी



जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नई दिल्ली से हेलीकाप्टर द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे मेरठ में रहेंगे। ऐसे में दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन लागू होगा।

21 फरवरी को रात 12 बजे से 22 फरवरी को रात 8 बजे तक दिल्ली रोड पर मोहिउद्दीनपुर से नवीन मंडी स्थल तक भारी व माल वाहनों को प्रवेश प्रतिबंंधित रहेगा। 22 फरवरी को सुबह दस बजे से शताब्दी नगर स्टेशन से मोहिउद्दीनपुर तक शाम चार बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल जिला प्रशासन की ओर से जारी पास धारक ही इस मार्ग से निकल सकेंगे।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 21 फरवरी को रिहर्सल होगी। इस दौरान करीब एक घंटे तक शताब्दी नगर स्टेशन से मोहिउद्दीनपुर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

19 फरवरी को रात 9.30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत का आगमन होगा। इस दौरान करीब 15 मिनट तक सिटी रेलवे स्टेशन से घंटाघर रेलवे चौपला, मेट्रो प्लाजा व शताब्दी नगर तक वाहनों पर प्रतिबंधत रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: 21-22 फरवरी को दिल्ली रोड पर NO Entry, पीएम मोदी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी