Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

भदोही में चाचा ने मासूम को कुएं में फेंका, मौत से प‍र‍िवार में मचा कोहराम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/death-1771488554884_m.webp

भदोही में चाचा ने मासूम भतीजी को कुएं में फेंका, बच्ची की मौत से गांव में मातम।



जागरण संवाददाता, भदोही (सुरियावां)। थाना क्षेत्र के दानूपुर पश्चिम पट्टी अंतर्गत राजस्व गांव सोनघड़ी में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चचेरे चाचा रंजीत उर्फ नन्हे पर आरोप है कि उसने तीन वर्षीय मासूम आंचल (पुत्री राजू बिंद) को कुएँ में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएँ से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानाध्यक्ष सुरियावां मनीष कुमार द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी सिटी अशोक कुमार मिश्रा मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृत बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटना चिंता का विषय बन गई हैं। बच्ची की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और लोग बच्ची के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: भदोही में चाचा ने मासूम को कुएं में फेंका, मौत से प‍र‍िवार में मचा कोहराम