Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

कौनपुर की नौबस्ता मंडी में चूहे चट कर रहे करोड़ों का गल्ला, व्यापारियों ने मंडी सचिव से की शिकायत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/chuhe-kanpur-galla-1771487428371_m.webp



जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता गल्ला मंडी के अंदर चूहे सालभर में करोड़ों रुपये का गल्ला, दलहन व तिलहन खा जाते हैं। इससे मंडी के व्यापार करने वाले व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए चूहों को मारने की व्यवस्था पूरे वर्ष के लिए की जाए।

मंडी के अंदर पीने के पानी की किल्लत दुरुस्त की जाय। मंडी के अंदर टूटी नालियों से भविष्य में बरसात के समय होने वाले जलभराव से निजात दिलाई जाय। मंडी में हो रही चोरियों पर विराम लगाने, बिजली समस्या दूर करने सहित ऐसी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापारियों ने मंडी सचिव विजयन बलियान से मुलाकात की।

सचिव ने व्यापारियों को बताया कि लाइट व्यवस्था के लिए टेंडर हो गया है। जल्द ही लाइटें लगा दी जाएंगी व सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी और चूहों को मारने के लिए किसी कंपनी को टेंडर दिया जाएगा।

यहां भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय बाजपेयी व जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ल, जिला महामंत्री अर्जित गुप्ता मौजूद रहे।
Pages: [1]
View full version: कौनपुर की नौबस्ता मंडी में चूहे चट कर रहे करोड़ों का गल्ला, व्यापारियों ने मंडी सचिव से की शिकायत