deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

बलिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव तो चाैथी मंज‍िल पर बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/murder-1771487299965_m.webp

बलिया में सनसनीखेज डबल मर्डर: युवक फंदे पर, किन्नर बक्से में मिली।



जागरण संवाददाता, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही घर से दो शव बरामद हुआ है। बरामद शवों में एक रवि गुप्ता (25) का है, जबकि दूसरा तीन दिन से लापता किन्नर रेखा का है।

रवि का शव फंदे से लटका था, जबकि रेखा का शव घर की चौथी मंजिल पर बक्से में मिला। बुधवार रात भोजन के बाद रवि तीसरी मंजिल पर सोने चला गया। गुरुवार की सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची, तो कमरे का दरवाजा खुला था और रवि रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। पत्नी ने स्वजन और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि के शव को थाने भेजा। तलाशी के दौरान, पुलिस को घर की चौथी मंजिल पर करकट शेड में रखे एक बड़े बक्से से किन्नर रेखा का शव मिला। किन्नर रेखा पिछले तीन दिनों से लापता थी। जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज में वह रवि गुप्ता के घर में प्रवेश करती दिखी थी, लेकिन उसे बाहर निकलते हुए नहीं देखा गया।

इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने बुधवार को रवि गुप्ता और उसके पिता विजय गुप्ता से लंबी पूछताछ की थी। हालांकि उस समय कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई थी। रवि ने आत्महत्या क्यों की, किन्नर रेखा का शव बक्से तक कैसे पहुंचा, इसको लेकर पुलिस ने रवि के पिता और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। हालांक‍ि दोपहर तक इस मामले में कोई प्रगत‍ि नहीं हो सकी थी।
Pages: [1]
View full version: बलिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव तो चाैथी मंज‍िल पर बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश