LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

कांगड़ा के खोली में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, सैर पर निकले लोगों ने कुत्तों को देखा तो बुलाई पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Deady-Body-in-Kholi-1771486559960_m.webp

कांगड़ा के खोली में मिला नवजात के शव की जांच करती पुलिस। जागरण



जागरण टीम, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कांगड़ा में टांडा अस्पताल के पास खोली पंचायत के वार्ड सिंबल खोला में सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना से लोग स्तब्ध हैं, कैसे नवजात को जन्म देने के बाद फेंक दिया गया।

हालांकि हिमाचल प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मामले इस तरह के सामने आ चुके हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक से कम नहीं हैं।
सैर करते लोगों ने देखे कुत्ते

सैर को निकले लोगों ने कुत्तों की हरकत को नोटिस किया तो आगे जाकर देखा। कुत्ते जमीन को खोद रहे थे, जब वहां जमीन को खोदा गया तो वहां से एक सफेद रंग की पोटली सामने आई। तो गांववासियों ने इसकी सूचना तुरंत कांगड़ा पुलिस को दी।
सफेद रंग की पोटली में था शव

पुलिस मौके पर पहुंची और उस पोटली को खोला गया तो उसमें नवजात का शव पाया गया। नवजात के शव को देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने नवजात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्चे की मौत की वजह पता चल पाएगी। वहीं, बच्चे के माता पिता का पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आयरन फोलिक एसिड का बैच फेल होने के बाद 94,400 गोलियां जब्त, बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर FIR होगी

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया ट्रक ड्राइवर, वायरल वीडियो पर लिया एक्शन
Pages: [1]
View full version: कांगड़ा के खोली में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, सैर पर निकले लोगों ने कुत्तों को देखा तो बुलाई पुलिस