cy520520 Publish time 2026-2-19 10:56:35

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनें गोमो-बोकारो होकर चलेंगी, नया रूट घोषित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Charlapalli-Railway-Station-1771479725607_m.webp

चर्लपल्ली रेलवे स्टेशन।



जागरण संवाददाता, धनबाद। गोमो और बोकारो होकर चलने वाली दक्षिण भारत की तीन ट्रेनें मार्च में चलेंगी। होली की वापसी की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली (हैदराबाद) के बीच चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। अलग-अलग तिथियों में दो ट्रेनें पूरे मार्च व एक पहली अप्रैल तक चलेगी।

गया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण इस बार स्पेशल ट्रेनें कोडरमा से गया के बदले कोडरमा, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा व राजेंद्रनगर होकर चलेंगी।
इन तिथियों में चलेंगी

- 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल प्रत्येक सोमवार व बुधवार को नौ मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। पटना से दोपहर 1:30 पर खुल कर रात 8:15 पर गोमो, 9:20 पर बोकारो, 11:25 पर रांची तथा तड़के 3:30 पर चर्लपल्ली पहुंचेगी।
- 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक बुधवार 11 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगी। चर्लपल्ली से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। अगल दिन रात 1:35 पर रांची, तड़के 4:03 पर बोकारो, 4:50 पर गोमो तथा दोपहर 2:15 पटना पहुंचेगी।
- 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 13 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। चर्लपल्ली से रात 9:00 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 11:35 पर रांची, देर रात 2:03 पर बोकारो, रात 2:50 पर गोमो तथा दोपहर 12:00 बजे पटना पहुंचेगी।
Pages: [1]
View full version: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनें गोमो-बोकारो होकर चलेंगी, नया रूट घोषित