cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

बांग्लादेश हिंसा में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, फिनलैंड भागने की फिराक में था

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/bangladeshi-1771474206332_m.webp

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक महदी अहमर रजा हसन को डिपोर्ट किया। फोटो: जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इमिग्रेशन विभाग ने एक बांग्लादेशी नागरिक को भारत में हिरासत में लेकर उसे वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया है। पकड़े गए बांग्लादेशी की पहचान महदी अहमद रजा हसन के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, वह भारत के रास्ते फिनलैंड भागने की कोशिश में था।
महदी अहमद रजा हसन पर क्या हैं आरोप?

इमिग्रेशन सूत्रों के अनुसार, महदी अहमद रजा हसन पर बांग्लादेश में हिंसा के दौरान एक हिंदू पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी की हत्या का आरोप है। यह मामला बांग्लादेश में दर्ज है और आरोपी की तलाश जारी थी। अलर्ट के आधार पर भारतीय इमिग्रेशन एजेंसियों ने उसे रोका।
भारत में कैसे पकड़ा गया?

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से यूरोप जाने की तैयारी में था। दस्तावेजों की जांच और इंटर-एजेंसी इनपुट के बाद उसे हिरासत में लिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित प्रक्रियाओं के तहत उसे बांग्लादेश भेज दिया गया।

बांग्लादेश अब अपने देश के कानून के तहत मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। भारतीय एजेंसियों के मुताबिक सीमा-पार अपराध और वांछित आरोपियों पर निगरानी के लिए इमिग्रेशन चेक और सूचना-साझा करने के तंत्र को और सख्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट लाइन भी रह गई पीछे, भारत की सबसे तेज और आधुनिक मेट्रो मेरठ में दौड़ेगी
Pages: [1]
View full version: बांग्लादेश हिंसा में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, फिनलैंड भागने की फिराक में था