cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

गाजियाबाद में जीडीए की वेबसाइट के नाम पर फर्जी डोमेन बनाने का प्रयास, विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Jagran-News-(514)-1771473417322_m.webp

गाजियाबाद प्राधिकरण। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के नाम से मिलते-जुलते फर्जी डोमेन बनाने के मामले में जीडीए ने संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, उक्त जानकारी देते हुए जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि जीडीए का एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट का डोमेन नाम gdaghaziabad.in है, जबकि आधिकारिक एफसीएफएस (फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व) पोर्टल का डोमेन gdafcfs.gdaghaziabad.in है।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के संज्ञान में आया कि किसी ने जीडीए की वेबसाइट से मिलते-जुलते नाम का एक फर्जी डोमेन तैयार करने का प्रयास किया है। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित साइबर क्राइम सेल में एफआइआर दर्ज कराई है। ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जीडीए ने लिया बड़ा निर्णय

जीडीए ने यह भी निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की भ्रामक या अनधिकृत वेबसाइट बनाने की संभावना को समाप्त करने के लिए प्राधिकरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट से मिलते-जुलते सभी संभावित डोमेन नामों को खरीदेगा।

यह भी पढ़ें- GDA बोर्ड बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और 27 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, पुरानी हाउसिंग स्कीमों का रीडेवलपमेंट शामिल

प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वह केवल अधिकृत वेबसाइट और पोर्टल का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर सीधे जीडीए कार्यालय संपर्क करें। ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में जीडीए की वेबसाइट के नाम पर फर्जी डोमेन बनाने का प्रयास, विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर