Chikheang Publish time 2026-2-19 07:26:20

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में आज चार विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा, विधेयक भी होगा पारित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/UP-vidhansabha-session-1771467610484_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन गुरुवार को विधान सभा में बजट पर सामान्य चर्चा के साथ ही चार विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।

इनमें उद्योग विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि व नगर विकास विभाग शामिल हैं। इनके अनुदान प्रस्तावों को पास भी कराएगी।

इसके अलावा सरकार आयुष एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के कार्यकलापों पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट सदन में पेश करेगी।

बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधान सभा में उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इस विधेयक को सरकार गुरुवार को पास कराएगी।
Pages: [1]
View full version: यूपी विधानसभा के बजट सत्र में आज चार विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा, विधेयक भी होगा पारित